Posts

Showing posts from May, 2020

The Failure of Language (भाषा की असफलता)

Image
कटिहार के बच्चों को अंधकारमय भविष्य से बचाने के उपाय   यह निबंध मैं कटिहार के बच्चों के अभिभावकों लिए लिख रहा हूँ, खास कर इंग्लिश स्कूल में पढ़ने वालों के। हर साल कटिहार जैसे छोटी जगहों के हजारों बच्चों का भविष्य बिना वजह चौपट हो रहा है। इस लेख में मैं इस वृहत समस्या का समाधान भी दे रहा हूँ। कटिहार के बच्चों की असफलता की नीवं पांचवी कक्षा तक आते आते इतनी गहरी हो जाती है कि वे कभी  उबर नहीं पाते हैं । मुझे आशा है कि बच्चों के मातापिता यथा शीघ्र समाधान को समझेंगे और उस पर कार्य करेंगे। मेरा अनुभव  पिछले दो साल से मैं कटिहार के कुछ बच्चों को फिजिक्स, केमिस्ट्री, और गणित पढ़ा रहा हूँ।  मैं मिरचाईबाड़ी के हरि शंकर उच्च विद्यालय का छात्र था और किस्मत से मैं आई आई टी पहुँच गया।  मैं निश्चित हूँ कि मेरी कक्षा के कुछ बच्चे मेरे से ज्यादा तेज थे और उन सभी को डॉक्टर या इंजीनियर बनना था।  उन दिनों मेरे ज्यादातर मित्र गरीबी से त्रस्त थे--पुस्तक, नोटबुक का अभाव था। व्याप्त गरीबी के कारण कुछ ही बच्चे सफल हो पाए,...